Monday 30 October 2017

वल्लभ भाई पटेल (31 अक्टूबर, 1875 - 15 दिसंबर, 1950)




वल्लभ भाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने।#बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदारकी उपाधि प्रदान की। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष भी कहा जाता है।

जीवन परिचय

पटेल का जन्म #नडियाद, #गुजरात में एक लेवा कृषक परिवार में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लाडबा देवी की चौथी संतान थे। सोमाभाई, नरसीभाई और #विट्टलभाई उनके अग्रज थे। उनकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से ही हुई। #लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर #अहमदाबाद में वकालत करने लगे। #महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया।

खेडा संघर्ष

स्वतन्त्रता आन्दोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बडा योगदान खेडा संघर्ष में हुआ। गुजरात का खेडा खण्ड (डिविजन) उन दिनो भयंकर सूखे की चपेट में था। किसानों ने अंग्रेज सरकार से भारी कर में छूट की मांग की। जब यह स्वीकार नहीं किया गया तो सरदार पटेल, गांधीजी एवं अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हे कर न देने के लिये प्रेरित किया। अन्त में सरकार झुकी और उस वर्ष करों में राहत दी गयी। यह सरदार पटेल की पहली सफलता थी।

आजादी के बाद

यद्यपि अधिकांश प्रान्तीय कांग्रेस समितियाँ पटेल के पक्ष में थीं, गांधी जी की इच्छा का आदर करते हुए पटेल जी ने प्रधानमंत्री पद की दौड से अपने को दूर रखा और इसके लिये नेहरू का समर्थन किया। उन्हे उपप्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री का कार्य सौंपा गया। किन्तु इसके बाद भी नेहरू और पटेल के सम्बन्ध तनावपूर्ण ही रहे। इसके चलते कई अवसरों पर दोनो ने ही अपने पद का त्याग करने की धमकी दे दी थी।
गृह मंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। इसको उन्होने बिना कोई खून बहाये सम्पादित कर दिखाया। केवल #हैदराबाद के आपरेशन पोलो के लिये उनको सेना भेजनी पडी। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। सन १९५० में उनका देहान्त हो गया। इसके बाद नेहरू का कांग्रेस के अन्दर बहुत कम विरोध शेष रहा।

देसी राज्यों (रियासतों) का एकीकरण

सरदार पटेल ने आजादी के ठीक पूर्व (संक्रमण काल में) ही पीवी मेनन के साथ मिलकर कई देसी राज्यों को भारत में मिलाने के लिये कार्य आरम्भ कर दिया था। पटेल और मेनन ने देसी राजाओं को बहुत समझाया कि उन्हे स्वायत्तता देना सम्भव नहीं होगा। इसके परिणामस्वरूप तीन को छोडकर शेष सभी राजवाडों ने स्वेच्छा से भारत में विलय का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। केवल #जम्मू एवं कश्मीरजूनागढ तथा हैदराबाद के राजाओं ने ऐसा करना नहीं स्वीकारा। जूनागढ के नवाब के विरुद्ध जब बहुत विरोध हुआ तो वह भागकर पाकिस्तान चला गया और जूनागढ भी भारत में मिल गया। जब हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो सरदार पटेल ने वहाँ सेना भेजकर निजाम का आत्मसमर्पण करा लिया। किन्तु नेहरू ने काश्मीर को यह कहकर अपने पास रख लिया कि यह समस्या एक अन्तराष्ट्रीय समस्या है।।

गांधी, नेहरू और पटेल


गांधीजी, पटेल और मौलाना आजाद (1940)
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री #पं. नेहरू व प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल में आकाश-पाताल का अंतर था। यद्यपि दोनों ने इंग्लैण्ड जाकर बैरिस्टरी की डिग्री प्राप्त की थी परंतु सरदार पटेल वकालत में पं॰ नेहरू से बहुत आगे थे तथा उन्होंने सम्पूर्ण ब्रिटिश साम्राज्य के विद्यार्थियों में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया था। नेहरू प्राय: सोचते रहते थे, सरदार पटेल उसे कर डालते थे। नेहरू शास्त्रों के ज्ञाता थे, पटेल शस्त्रों के पुजारी थे। पटेल ने भी ऊंची शिक्षा पाई थी परंतु उनमें किंचित भी अहंकार नहीं था। वे स्वयं कहा करते थे, "मैंने कला या विज्ञान के विशाल गगन में ऊंची उड़ानें नहीं भरीं। मेरा विकास कच्ची झोपड़ियों में गरीब किसान के खेतों की भूमि और शहरों के गंदे मकानों में हुआ है।" पं॰ नेहरू को गांव की गंदगी, तथा जीवन से चिढ़ थी। पं॰ नेहरू अन्तरराष्ट्रीय ख्याति के इच्छुक थे तथा समाजवादी प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।
देश की स्वतंत्रता के पश्चात सरदार पटेल उप प्रधानमंत्री के साथ प्रथम गृह, सूचना तथा रियासत विभाग के मंत्री भी थे। सरदार पटेल की महानतम देन थी 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण करना। विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा न हुआ जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया हो। 5 जुलाई 1947 को एक रियासत विभाग की स्थापना की गई थी। एक बार उन्होंने सुना कि बस्तर की रियासत में कच्चे सोने का बड़ा भारी क्षेत्र है और इस भूमि को दीर्घकालिक पट्टे पर हैदराबाद की निजाम सरकार खरीदना चाहती है। उसी दिन वे परेशान हो उठे। उन्होंने अपना एक थैला उठाया, वी.पी. मेनन को साथ लिया और चल पड़े। वे उड़ीसा पहुंचे, वहां के 23 राजाओं से कहा, "कुएं के मेढक मत बनो, महासागर में आ जाओ।" उड़ीसा के लोगों की सदियों पुरानी इच्छा कुछ ही घंटों में पूरी हो गई। फिर नागपुर पहुंचे, यहां के 38 राजाओं से मिले। इन्हें सैल्यूट स्टेट कहा जाता था, यानी जब कोई इनसे मिलने जाता तो तोप छोड़कर सलामी दी जाती थी। पटेल ने इन राज्यों की बादशाहत को आखिरी सलामी दी। इसी तरह वे काठियावाड़ पहुंचे। वहां 250 रियासतें थी। कुछ तो केवल 20-20 गांव की रियासतें थीं। सबका एकीकरण किया। एक शाम मुम्बई पहुंचे। आसपास के राजाओं से बातचीत की और उनकी राजसत्ता अपने थैले में डालकर चल दिए। पटेल पंजाब गये। पटियाला का खजाना देखा तो खाली था। फरीदकोट के राजा ने कुछ आनाकानी की। सरदार पटेल ने फरीदकोट के नक्शे पर अपनी लाल पैंसिल घुमाते हुए केवल इतना पूछा कि "क्या मर्जी है?" राजा कांप उठा। आखिर 15 अगस्त 1947 तक केवल तीन रियासतें-कश्मीर, जूनागढ़ और हैदराबाद छोड़कर उस लौह पुरुष ने सभी रियासतों को भारत में मिला दिया। इन तीन रियासतों में भी जूनागढ़ को 9 नवम्बर 1947 को मिला लिया गया तथा जूनागढ़ का नवाब पाकिस्तान भाग गया। 13 नवम्बर को सरदार पटेल ने सोमनाथ के भग्न मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया, जो पंडित नेहरू के तीव्र विरोध के पश्चात भी बना। 1948 में हैदराबाद भी केवल 4 दिन की पुलिस कार्रवाई द्वारा मिला लिया गया। न कोई बम चला, न कोई क्रांति हुई, जैसा कि डराया जा रहा था।
जहां तक #कश्मीर रियासत का प्रश्न है इसे पंडित नेहरू ने स्वयं अपने अधिकार में लिया हुआ था, परंतु यह सत्य है कि सरदार पटेल कश्मीर में जनमत संग्रह तथा कश्मीर के मुद्दे को #संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाने पर बेहद क्षुब्ध थे। नि:संदेह सरदार पटेल द्वारा यह 562 रियासतों का एकीकरण विश्व इतिहास का एक आश्चर्य था। भारत की यह रक्तहीन क्रांति थी। #महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को इन रियासतों के बारे में लिखा था, "रियासतों की समस्या इतनी जटिल थी जिसे केवल तुम ही हल कर सकते थे।"
यद्यपि विदेश विभाग पं॰ नेहरू का कार्यक्षेत्र था, परंतु कई बार उप प्रधानमंत्री होने के नाते कैबिनेट की विदेश विभाग समिति में उनका जाना होता था। उनकी दूरदर्शिता का लाभ यदि उस समय लिया जाता तो अनेक वर्तमान समस्याओं का जन्म न होता। 1950 में पंडित नेहरू को लिखे एक पत्र में पटेल ने चीन तथा उसकी तिब्बत के प्रति नीति से सावधान किया था और चीन का रवैया कपटपूर्ण तथा विश्वासघाती बतलाया था। अपने पत्र में चीन को अपना दुश्मन, उसके व्यवहार को अभद्रतापूर्ण और चीन के पत्रों की भाषा को किसी दोस्त की नहीं, भावी शत्रु की भाषा कहा था। उन्होंने यह भी लिखा था कि तिब्बत पर चीन का कब्जा नई समस्याओं को जन्म देगा। 1950 में नेपाल के संदर्भ में लिखे पत्रों से भी पं॰ नेहरू सहमत न थे। 1950 में ही #गोवा की स्वतंत्रता के संबंध में चली दो घंटे की कैबिनेट बैठक में लम्बी वार्ता सुनने के पश्चात सरदार पटेल ने केवल इतना कहा "क्या हम गोवा जाएंगे, केवल दो घंटे की बात है।" नेहरू इससे बड़े नाराज हुए थे। यदि पटेल की बात मानी गई होती तो 1961 तक गोवा की स्वतंत्रता की प्रतीक्षा न करनी पड़ती।
गृहमंत्री के रूप में वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं (आई.सी.एस.) का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आई.ए.एस.) बनाया। अंग्रेजों की सेवा करने वालों में विश्वास भरकर उन्हें राजभक्ति से देशभक्ति की ओर मोड़ा। यदि सरदार पटेल कुछ वर्ष जीवित रहते तो संभवत: नौकरशाही का पूर्ण कायाकल्प हो जाता।
सरदार पटेल जहां #पाकिस्तान की छद्म व चालाकी पूर्ण चालों से सतर्क थे वहीं देश के विघटनकारी तत्वों से भी सावधान करते थे। विशेषकर वे भारत में मुस्लिम लीग तथा कम्युनिस्टों की विभेदकारी तथा रूस के प्रति उनकी भक्ति से सजग थे। अनेक विद्वानों का कथन है कि सरदार पटेल बिस्मार्क की तरह थे। लेकिन लंदन के टाइम्स ने लिखा था "बिस्मार्क की सफलताएं पटेल के सामने महत्वहीन रह जाती हैं। यदि पटेल के कहने पर चलते तो कश्मीर, चीन, तिब्बत व नेपाल के हालात आज जैसे न होते। पटेल सही मायनों में मनु के शासन की कल्पना थे। उनमें कौटिल्य की कूटनीतिज्ञता तथा महाराज शिवाजी की दूरदर्शिता थी। वे केवल सरदार ही नहीं बल्कि भारतीयों के ह्मदय के सरदार थे।

Saturday 28 October 2017

सामान्य विज्ञान : सुपर-45 अतिमहत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी​


〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
(1) लाफिंग गैस का रासायनिक नाम क्या हैं ?
उत्तर - ​नाइट्रस ऑक्साइड (खोजकर्ता-प्रीस्टाले)​
(2) गोबर गैस में मुख्यत: कौन-सी गैस होती है ?
उत्तर- ​मिथेन​
(3) कुकिंग गैस में कौन-सी गैस होती हैं ?
उत्तर- ​प्रोपेन, ब्यूटेन​
(4) चमकने वाला और माचिसों में प्रयुक्त होने वाला पदार्थ है-
उत्तर- ​फास्फॉरस​
(5) फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता हैं ?
उत्तर- ​ऐसीटिलीन​
(6) ​जीवाश्मों​ की आयु निर्धारित करने के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है?
उत्तर- ​कार्बन डेटिंग विधि​
(7) लालटेन में मिट्टी का तेल बत्ती में किसके कारण चढ़ जाता हैं ?
उत्तर- ​केशिकत्व के कारण​
(8) गोताखोर किस गैसों के मिश्रण से सांस लेते हैं ?
उत्तर- ​ऑक्सीजन तथा हीलियम​
(9) भोपाल गैस दुर्घटना में कौन-सी गैस का रिसाव हुआ था ?
उत्तर- ​मिथाइल आइसो सायनेट​
(10) जल का शुह्तम रूप हैं-
उत्तर- ​वर्षा का जल​
(11) वर्षा की बूँदें किसके कारण गोल हो जाती हैं ?
उत्तर- ​पृष्ठ तनाव के कारण​
(12) बायोडीजल बनाने में किस वनस्पति का उपयोग किया जाता है?
उत्तर- ​रतनजोत​ (जेटरोफा)
(13) गुरूत्वाकर्षण की खोज किसने की ?
उत्तर- ​न्युटन ने​
14. सिरका व अचार में कौन सा अम्ल होता है ?
उत्तर- ​एसिटिक अम्ल​
(15) नीबू एवं नारंगी में कौन सा अम्ल होता है ?
उत्तर- ​साइट्रिक अम्ल​
(16) मतदाताओं के हाथ में लगाये जाने वाली स्याही मे पाया जाता है—
उत्तर- ​सिल्वर नाइट्रेट​
(17) पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है—
उत्तर- ​पश्चिम से पूर्व की ओर​
(18) प्याज व लहसुन में गंध किसके कारण आती है—
उत्तर- ​पोटैशियम के कारण​
(19) x- किरणों की खोज किसने की—
उत्तर- ​रोन्ट्जन ने​
(20) समुद्र की गहराई नापते हैं—
उत्तर- ​अल्टीमीटर से​
(21) डी.एन. ए. संरचना का माडल दिया—
उत्तर- ​वाटसन व क्रिक ने​
(22) प्रयोगशाला में बनने वाला पहला तत्व—
उत्तर- ​यूरिया​
(23) पेन्सिलीन की खोज किसने की-
उत्तर- ​एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग ने​
(24) चेचक के टीके की खोज किसने की-
उत्तर- ​एडवर्ड जेनर ने​
(25) सबसे बड़ी हड्डी-
उत्तर- ​फीमर​
(26) सबसे छोटी हड्डी-
उत्तर- ​स्टेपिज​
(27) किस विटामिन में कोबाल्ट होता है-
उत्तर- ​B -12​
(28) रतौधी रोग किस विटामिन के कमी से होता है-
उत्तर- ​विटामिन -A​
(29) विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है-
उत्तर- ​बेरी बेरी​
(30) रेबिज के टीके की खोज किसने की-
उत्तर- ​लुई पाश्चर ने​
(31) एक्स किरणे हैं-
उत्तर- ​विधुत चुम्बकीय किरणें​
(32) इन्द्रधनुष बनने का कारण-
उत्तर- ​अपवर्तन​
(33) यदि हम चन्द्रमा पर से आकाश देखे तो कैसा दिखाई देगा-
उत्तर- ​काला​
(34) कच्चे फलों को पकाने में काम आता है-
उत्तर- ​एसिटिलीन​
(35) कृत्रिम वर्षा होती है-
उत्तर- ​सिल्वर आयोडायड के कारण​
(36) कौन सी धातु द्रव रूप में पायी जाती है ?
उत्तर- ​पारा​
(37) वायुमडलीय दाब नापते हैं-
उत्तर- ​बैरोमीटर से​
(38) नाभिकीय रिएक्टर मे मन्दक होता है-
उत्तर- ​भारी जल​
(39) आतिशबाजी में लाल रंग होता है-
उत्तर- ​स्ट्रांसियम के कारण​
(40) आतिशबाजी में हरा रंग होता है-
उत्तर- ​बेरियम के कारण​
(41) जल मे घुलनशील विटामिन कौनसा है-
उत्तर- ​B, C​
(42) वसा मे घुलनशील विटामिन-
उत्तर- ​A,D,E,K​
(43) पत्तियाँ हरी क्यों होती हैं-
उत्तर- ​क्लोरोफिल के कारण​
(44) पेट्रोल मे होता है-
उत्तर- ​हाइड्रोजन एवं कार्बन​
(45) प्राथमिक रंग होते हैं-
उत्तर- ​लाल, नीला और हरा​

Thursday 10 August 2017

एकापेक्षा अधिक पॅनकार्ड; मग 'हे' करा


👉 _*एकापेक्षा अधिक पॅनकार्ड; मग 'हे' करा!*_
_
प्रत्येक ग्राहकाला पॅन कार्ड बँकेच्या खात्याशी जोडणे अनिवार्य करण्यात आल्यामुळे प्रत्येकाकडे नेमकी किती पॅन कार्डे आहेत, हे सरकारला कळणार आहे. त्यामुळे प्राप्तिकर कायदा कलम 272 बी नुसार ज्यांच्याकडे एकपेक्षा अधिक पॅनकार्डे आहेत, त्यांच्याकडून केंद्र सरकार 10 हजार रुपयांचा दंड वसूल करू शकते. म्हणून एकापेक्षा अधिक पॅनकार्ड बाळगणाऱ्यांनी नेमकं काय करायचं? तर त्यांनी उर्वरित कार्ड परत करण्याची गरज आहे. आज त्या त्याविषयी सविस्तर जाणून घेऊयात...
👉 1) पॅनकार्डच्या ऑनलाईन नोंदणी अर्जाच्या ठिकाणीच पॅन कार्ड परत देण्यासाठीचा अर्जही करावा लागतो. यासाठी प्रथम ‘नॅशनल सिक्युरिटीज डिपॉझिटरी लिमिटेड’ अर्थात ‘एनएसडीएल’च्या वेबसाइटला भेट द्या. तेथे गेल्यानंतर https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या लिंकला क्लिक करा. त्यानंतर अॅप्लिकेशन टाईप मेन्यूमध्ये जाऊन PAN Changes or Correctionचा पर्याय निवडा.

👉 2) यानंतर एक नवीन पेज उघडेल. येथे आपली वैयक्तिक माहिती व्यवस्थित भरा. यानंतर पुन्हा एक नवीन पेज उघडेल आणि टोकन क्रमांक समोर दिसेल.
👉 3) या पानाच्या वरील भागातील Submit Scanned images through e-sign वर क्लिक करून पॅन कार्डची स्कॅन केलेली कॉपी अपलोड करा. त्यानंतर PANच्या कोष्टकात सर्व तपशील भरा; जे तुम्हाला जवळ बाळगता येतील.
👉 4) पुढील पेजच्या खालच्या बाजूला जाऊन तेथे जे पॅन कार्ड तुम्हाला परत करावयाचे आहे, त्याचे सविस्तर तपशील द्या. सर्व तपशील भरल्यानंतर Next या पर्यायावर क्लिक करा.
👉 5) त्यानंतर PAN रद्द करण्यासंदर्भातील सर्व माहिती भरून डाव्या बाजूसमोरील रकाने तपासा. जे पॅनकार्ड रद्द करायचे आहे, त्याचा आणि अन्य सारखे नाही ना याची खात्री करा.
👉 6) त्यानंतरच्या येणाऱ्या स्क्रीनवर ओळखपत्र, जन्मतारखेचा पुरावा आणि पत्त्याचा पुरावा सादर करा. सर्व तपशील जमा केल्यानंतर संपूर्ण अर्ज पुन्हा एकदा तपासून पाहा. त्यानंतर पेमेंट करण्याचा पर्याय निवडा.
👉 7) जर, पॅनकार्डवरील पत्ता देशातील असेल तर प्रक्रिया शुल्क 110 रुपये आहे. मात्र, देशाबाहेरील पत्ता असल्यास 1 हजार 20 रुपये शुल्क भरावे लागेल. हे शुल्क आपण डिमांड ड्राफ्ट, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेटबँकिंग आदी माध्यमांतून भरू शकता. जर आपण डिमांड ड्राफ्ट काढणार असाल, तर NSDL-PAN च्या नावासह Payable चे ठिकाण मुंबई असे नोंदवा. त्यामागे तुमचे नाव आणि Acnowledgment Number लिहा.
👉 8) शुल्क भरल्यानंतर आपल्या स्क्रीनवर Acnowledgment Number दिसेल. तो डाउनलोड करून प्रिंट जवळ ठेवा. त्यातील एक कॉपी NSDL-e Gov at 'Income Tax PAN Service Unit', NSDL, e-Governance Infrastructure Limited, 5th Floor, Mantri Sterling, Plot No. 341, Survey No. 997/8, Model Colony, Near Deep Bunglow Chowk, Pune - 411016 या पत्त्यावर पाठवा. जेणेकरून पुढील संदर्भासाठी त्याचा उपयोग होईल.

Tuesday 1 August 2017

Current Affairs 31 जुलाई


•  वह देश जिसने हाल ही में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पर निर्भरता से पूर्ण मुक्ति की घोषणा की – बोलीविया

•    युवा मामलों और खेल क्षेत्र में सहयोग पर भारत और जिस देश के बीच हुए समझौते के बारे में कैबिनेट को सूचित किया गया है- फिलीस्तीन

•    इन्हें हाल ही में नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया – गोपाल प्रसाद पराजुली

•    जिस देश के तैराक एडम पीटी ने हाल ही में वर्ल्ड एक्वाटिक्स चैंपियनशिप की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया- ब्रिटेन

•    बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए हाल ही में यह व्यक्ति विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने – जेफ़ बेज़ोस

•    हाल ही में जिस यूनिवर्सिटी के एक शोध ने खुलासा किया है कि बीते 65 सालों में मानव ने लगभग 8.3 अरब मीट्रिक टन प्लास्टिक का उत्पादन किया है- जार्जिया यूनिवर्सिटी

एशिया फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की टूर्नामेंट समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को जिस कप का स्थान लेने की मंजूरी दे दी है- फेडेरशन कप

•    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने हाल ही में 11वां स्थापना दिवस मनाया, जिस केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में स्थापना दिवस का उद्घाटन किया- केन्द्रीय जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

•    केंद्र सरकार ने भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों से विवाहोपरांत सामने आने वाली कठिनाइयों का पता लगाने हेतु विशेषज्ञ समिति गठित की इसे जिसे सौंपा गया है- एनआरआई आयोग, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार गोयल

लोगों को दहेज़ उत्पीड़न के झूठे मुकदमों से बचाने हेतु सर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार को यह दिशा निर्देश जारी किए- फैमिली वेलफेयर कमिटी बनाने

•    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर यह आरोप थे- पनामा केस और भ्रष्ट्राचार

•    केंद्र सरकार ने सामुद्रिक गतिविधियों से सम्बन्धित सभी जानकारी मछुआरों और अन्य सम्बंधित लोगों तक पहुँचाने हेतु एकीकृत सूचना प्रसार प्रणाली ऐप का शुभारम्भ किया, इस ऐप का नाम यह है- सागर वाणी

वह सरकारी थिंक टैंक जिसने हाल ही में भारत में छह अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली को मंजूरी प्रदान की – नीति भवन

•    वह अपराध जिसकी शिकायत करने पर सीधे गिरफ़्तारी से सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया – दहेज उत्पीड़न

•    जिस देश की कैबिनेट ने हंबनटोटा पोर्ट को विकसित करने हेतु संशोधित समझौता पास किया है- श्रीलंका

वह बैंक जिसने मोबाइल वॉलेट फ्रीचार्ज को 385 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की – एक्सिस बैंक

•    हाल ही में जिस देश की खिलाड़ी काइली मासे ने 100 मीटर का बैकस्ट्रोक विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है- कनाडा

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि अयोध्या से लेकर भारत के इस धार्मिक स्थल तक सीधी रेल सेवा आरंभ की – अयोध्या

मनोरंजन शुल्क लगाने के उद्देश्य से जिस राज्य ने हाल ही में पालिका मनोरंजन कर विधेयक, 2017 लाने की स्वीकृति प्रदान की है- हरियाणा

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में इस स्थान पर एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन किया – रामेश्वरम

•    द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की पहली बैठक की अध्यक्षता जिसने की- राजनाथ सिंह

भारत की कोनसाम उर्मिला देवी ने नेपाल में आयोजित हो रहे एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में जो पदक जीता- स्वर्ण पदक

•    बिहार में नीतीश कुमार ने 27 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, नितीश संख्या के अनुसार जितनी बार मुख्यमंत्री बने हैं- छठी

•    केंद्र सरकार ने स्वर्ण बांड योजना में निवेश की सीमा बढ़ाकर चार किलोग्राम प्रति वित्तवर्ष प्रति व्यक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी, अभी तक यह सीमा जितने ग्राम थी- 500 ग्राम

वह टेनिस खिलाड़ी जिन्हें हाल ही में डीएलटीए का मार्गदर्शक नियुक्त किया गया – सोमदेव देवबर्मन

•    सुंदर पिचाई को अल्फाबेट कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सम्मिलित किया गया, अल्फाबेट कम्पनी के सीईओ का यह नाम है- लैरी पेज

•    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रियल एस्टेट हेतु वेबसाइट लॉन्च की, वेबसाइट का नाम है- रेरा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारी हित में नए वेतन बिल को मंजूरी प्रदान की, इस बिल का नाम है- न्यूनतम वेतन कोड विधेयक

•    वह राज्य जिसके मुख्यमंत्री द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि वहां बाघों की संख्या बढ़कर 242 हो गयी – उत्तराखंड

•    रिलायंस डिफेन्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा भारतीय नेवी के लिए हाल ही में लॉन्च किये गये दो नौसेनिक अपतटीय गश्ती जहाजों के नाम – शचि एवं श्रुति

जीएसटी काउंसिल पैनल द्वारा राष्ट्रीय मुनाफाखोरी निरोधक प्राधिकरण के गठन के लिए इनकी अध्यक्षता में चयन समिति बनाई गयी है – पी के सिन्हा

•    जिस देश में हाल ही में विश्व का सबसे पुराना इमोजी खोजा गया- तुर्की

•    वह हाईकोर्ट जिसने स्कूलों, कॉलेजों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य किया- मद्रास हाईकोर्ट

नीति आयोग के अनुसार भारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में जितने  प्रतिशत रहने का अनुमान है-7.5 प्रतिशत

•    मैडम तुसाद संग्रहालय में जिस अभिनेत्री की मोम की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की गयी- मधुबाला

•    डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु झारखण्ड राज्य सरकार ने जिस अभियान को शुरू करने की घोषणा की-प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान

वह संस्था जिसने  चाय की पैकेजिंग में स्टेपलर का प्रयोग नहीं किये जाने का निर्देश जारी किया - भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण

•    जिसे वित्त मंत्री अरूण जेटली का निजी सचिव नियुक्त किया गया- सौरभ शुक्ला

•    वर्ष 2021 में पहली बार पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जो देश करेगा- भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2017 को गुजरात में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने बचाव कार्य हेतु जितने करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा स्वीकृति प्रदान की- 500 करोड़

•    काठमांडू में एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाडी तीरपत चौमचेन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, वह जिस देश से सम्बन्धित खिलाडी है- मलेशिया

•    वह स्थान जहां कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की – इंडिया गेट

वह संस्थान जिसके द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार भारत के ग्रीष्मकालीन मानसून में पिछले 15 वर्षों में मजबूती दर्ज की गयी - मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

•    भारत सरकार द्वारा छह देशों के साथ समुद्री सुरक्षा के लिए आरंभ की गयी पहल – प्रोजेक्ट-75

•    जिस प्रदेश सरकार ने राज्य में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाने की घोषणा की- झारखण्ड

राज्य सभा ने नौसेना विधेयक, 2017 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इस विधेयक में मुख्य प्रावधान है- समुद्रीय दावों के लिए न्याय करने का अधिकार और निपटारा

•    भारतीय विमान प्राधिकरण ने जिस राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए- उत्तराखंड

•    जिस मंत्री ने नवगठित द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की पहली बैठक की अध्यक्षता की- केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

वह राज्य जिसमें हाल ही में स्वर्ण जयंती खंड योजना आरंभ की गयी – हरियाणा

•    वह देश जहां विश्व की पहली तैरती हुई पवन चक्की लॉन्च की गयी – स्कॉटलैंड

•    वह मोबाइल ऐप जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के रखरखाव के लिए लॉन्च किया गया – आरंभ

वह स्थान जहां भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ग्रहण की – पार्लियामेंट सेंट्रल हॉल

•    मधुबाला का मोम का पुतला मैडम तुसाड्स म्यूजियम में लगाने की घोषणा की गई, यह मोम का पुतला मधुबाला के जिस किरदार से प्रेरित होगा- अनारकली

•    जिस राज्य की विधानसभा से शंकर सिंह वाघेला ने विपक्ष के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया है- गुजरात

अमेरिका के साथ जिस देश के राजनयिक रिश्तों को दोबारा से शुरू करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जोसेफिना विडाल को कनाडा का राजदूत नियुक्त किया गया है- क्यूबा

•    रबिंदर सिंह जिस देश की कोर्ट ऑफ अपील में भारतीय मूल के पहले सिख जज बने हैं- ब्रिटेन

•    भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वर्ष 2017-2018 में जितने स्टेशनों पर 1100 वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की योजना है- 450 स्टेशन

भारत छठे राष्ट्रमंडल युवा खेलों में चार स्वर्ण पदक सहित कुल जितने पदक जीतकर सातवें स्थान पर रहा- 11 पदक

•    संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन ने जिस देश में अल अक्सा मस्जिद को फिर से खोलने की मांग की है- इजराइल

•    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिस प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष उझावूर विजयन का निधन हो गया- केरल

आरटीई (संशोधन) विधेयक के अनुसार शिक्षकों को पर्याप्त प्रशिक्षण हासिल करने की समयसीमा - 31 मार्च 2019

•    भारत के पहले अंतरिक्ष यान आर्यभट्ट का डिजाईन तैयार करने वाले वैज्ञानिक का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया – प्रो. यू आर राव

•    वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिसने हाल ही में यूएस ओपन ख़िताब जीता – एच एस प्रोनॉय

कांग्रेस के पूर्व सांसद शिवाजीराव पाटिल का निधन हो गया है. वे जिस राज्य की विधानसभा और राज्य कैबिनेट के सदस्य रह चुके थे- महाराष्ट्र

•    निठारी हत्याकांड में गाज़ियाबाद की अदालत ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर को यह सज़ा दी – फांसी

•    वह राज्य सरकार जिसने निर्भया योजना के तहत राज्य में 50 पिंक बसें चलाने का निर्णय लिया – उत्तर प्रदेश

हाल ही में जिस देश में आयोजित किये गये साइमन ट्रेस्टिन मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं- यूक्रेन

•    वह देश जिसने नई रक्षा मिसाइल प्रणाली बनाने की घोषणा की है- ईरान

•    भारत और हाल ही में जिस देश के बीच ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग समझौता 20 जुलाई 2017 को लागू हो गया है- जापान

भारत में 5वीं ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस 2017 का आयोजन 23 और 24 नवंबर को जिस स्थान पर किया जाएगा- नई दिल्ली

•    पीएमओ के संयुक्त सचिव के रूप में जिसे नियुक्त किया गया- गोपाल बागले

•    भारत ने इतने देशों के साथ मिलकर स्टेल्थ पनडुब्बियां बनाने हेतु समझौता किया – छह

•    इन्हें हाल ही में महिला क्रिकेट विश्वकप में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया – टैमी बीमाउंट

Monday 24 July 2017

भारत की प्रमुख नदियाँ और शहर


शहर नदी
दिल्ली यमुना
आगरा यमुना
पटना गंगा
हरिद्वार गंगा
इलाहाबाद गंगा और यमुना का संगम
वाराणसी गंगा
गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र
कानपुर गंगा
जबलपुर नर्मदा
भरूच नर्मदा
लखनऊ गोमती
हैदराबाद मूसी
नासिक गोदावरी
श्रीनगर झेलम
विजयवाडा कृष्णा
कोलकाता हुगली
अहमदाबाद साबरमती
सूरत ताप्ती
तिरुचिरापल्ली कावेरी
कटक महानंदी
अयोध्या सरयू
लुधियाना सतलुज

Thursday 20 July 2017

भारत के प्रमुख बांध और नदियाँ


बांध                           नदी                                 राज्य
नागार्जुनसागर         कृष्णा                   आंध्र प्रदेश
पोचमपाड                 गोदावरी                   आंध्र प्रदेश
श्रीशैलम                 कृष्णा                   आंध्र प्रदेश
सरदार सरोवर         नर्मदा.                       गुजरात
उकाई                 ताप्ती                    गुजरात
हीराकुड                 महानंदी                    उड़ीसा
भाखड़ा नांगल         सतलुज                    पंजाब
पोंग (महाराणा प्रताप सागर) ब्यास          हिमाचल प्रदेश
थीन (रणजीत सागर)    रवि                    पंजाब
बगलिहार                   चिनाब       जम्मू एवं कश्मीर
चुटक                             सुरु       जम्मू एवं कश्मीर
पंचेत                           दामोदर                  झारखंड
मैथन.                 बराकर                  झारखंड
टिहरी                भागीरथी                 उत्तराखंड
कोयना                  कोयना                  महाराष्ट्र
मेट्टूर                          कावेरी                 तमिलनाडू
कृष्णराज सागर           कावेरी                   कर्नाटक
अल्माट्टी                   कृष्णा                   कर्नाटक
मुल्लापेरियार          पेरियार                    केरल
गांधीसागर                   चंबल                 मध्य प्रदेश
निम्मो बाजगो            सिंधु         जम्मू एवं कश्मीर


भारतीय महत्वपूर्ण प्रसिद्ध लड़ाइयाँ


लड़ाई का नाम वर्ष महत्व
तेरैन की पहली लड़ाई 1191 पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को हराया
तेरैन की दूसरी लड़ाई 1192 मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया
पानीपत की पहली लड़ाई 1526 बाबर ने इब्राहीम लोधी को पराजित किया
खंन्वा की लड़ाई 1527 बाबर ने राणा सांगा को हरा कर भारत में अपने पैर जमा लिये ।
घाघरा की लड़ाई 1529 बाबर ने महमूद लोदी और सुल्तान नुसरत शाह को हराया इस प्रकार भारत में मुगल शासन की स्थापना की.
पानीपत की दूसरी लड़ाई 1556 अकबर ने हेमू को पराजित किया
पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया
तालीकोटा की लड़ाई 1565 दक्षिण के सुल्तानों की सन्युक्त सेना ने गौरवशाली विजयनगर साम्राज्य को पराजित किया
हल्दीघाटी की लड़ाई 1576 मुगल सेना के राजा मान सिंह और मेवाड़ के राणा प्रताप के बीच अनिर्णायक युद्ध ।
प्लासी की लड़ाई 1757 अंग्रेजों ने मीर जफर की मदद से सिराज उद दौला को हराया । इस लड़ाई ने भारत में अंग्रेजों के साम्राज्य की नींव रखी.
वांडीवाश की लड़ाई 1760 अंग्रेजो ने भारत मे फ्रांस को निर्णायक तौर पर पराजित किया । यूरोप में ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सात साल का युद्ध (1756 - 1763) इसी दौरान हुआ । अंग्रेजो और फ्रांसीसीयों के बीच 3 कर्नाटिक युद्ध हुए और यह लड़ाई तीसरे कर्नाटिक युद्ध का एक हिस्सा थी ।
बक्सर की लड़ाई 1764 ब्रिटिश ने मीर कासिम, शुजा उद दौला (अवध के नवाब) और शाह आलम द्वितीय (मुग़ल सम्राट) के संयुक्त बलों को हरा दिया । प्लासी की लड़ाई से शुरू हुआ ब्रिटिश साम्राज्य की नींव का काम खत्म हुआ ।
समुहगढ़ की लड़ाई 1658 औरंगजेब ने दारा शिकोह को हरा दिया.
करनाल की लड़ाई 1739 नादिर शाह ने मुगल बादशाह मुहम्मद शाह को हराया

Friday 14 July 2017

इतिहासातील महत्त्वपूर्ण वृत्तपत्रे


१) तत्त्वबोधिनी - पत्रिका रविंद्रनाथ टागोर
२) व्हाईस ऑफ इंडिया - दादाभाई नौरोजी
३) रास्तगोफ्तार - दादाभाई नौरोजी
४) न्यू इंडिया - बिपिनचंद्र पाल
५) न्यू इंडिया - अ‍ॅनी बेझंट
६) यंग इंडिया - महात्मा गांधी
७) इंडियन मिरर - डी. डी. सेन
८) द ईस्ट इंडियन - हेन्री डेरोझियो
९) इंडियन ओपिनियन - महात्मा गांधी
१०) नॅशनल हेरॉल्ड - पंडित नेहरू
११) इंडिपेडन्स - पं. मोतीलाल नेहरू
१२) अल-हिलाल - मौलाना आझाद
१३) अल-बलाघ - मौलाना आझाद
१४) कॉन विल - अ‍ॅनी बेझंट
१५) भारतमाता - अजित सिंग
१६) हिंदू सी. - सुब्रण्यम अय्यर
१७) सर्चलाईट - डॉ. राजेंद्र प्रसाद
१८) सोप्रकाश - ईश्वरचंद्र विद्यासागर
१९) पंजाबी पीपल - लाला लजपतराय
२०) विहारी - वि. दा. सावरकर
२१) संवाद कौमुदी - राजा राममोहन राय
२२) बॉम्बे - क्रॉनिकल फिरोजशहा मेहता
२३) बंगाली - सुरेंद्रनाथ बॅनर्जी
२४) बेंगाल हेरॉल्ड - राजा राममोहन रॉय
२५) हिन्दुस्थान रिव्ह्यू - एस. पी. सिन्हा
२६) अखबार-ए-आझम - हरिकृष्ण लाल
२७) हिंदुस्थानी वकील - जी. पी. वर्मा
२८) कॉ्रेड - मोहम्मद अली
२९) हमदर्द - मोहम्मद अली
३०) गदर - लाला हरदयाल
३१) व्हँनगार्ड - एम. एन. रॉय
३२) मिरात-उल्-अखबार - राजा राममोहन राय
३३) उद्बोधन - स्वामी विवेकानंद
३४) प्रबुद्ध  - भारत डॉ. आंबेडकर
३५) रिव्होल्यूशनरी - सचिन्द्रनाथ सन्याल
३६) किर्ती - संतोषसिह
३७) ब्रह्मबोधिनी - उमेशचंद्र दत्त
३८) सुलभ समाचार - केशवचंद्र सेन
३९) बांग्लारकथा - सुभाषचंद्र बोस
४०) इंडिया - सुब्रण्यम भारती
४१) दी इंडियन स्पेक्टॅटर - बेहरामजी मलबारी
४२) इंडियन - फिल्ड किशोरीचंद मित्र
४३) अबला बांधव - द्वारकानाथ गांगुली
४४) फ्री हिन्दुस्थान -तारकानाथ दास
४५) परिदर्शक - बिपिनचंद्र पाल
४६) जन्मभूी - पट्टाभि सितारामय्या
४७) मुंबई समाचार - फरदुनजी मर्झबान
४८) तलवार - विरेंद्रनाथ चटोपाध्याय
४९) लीडर पं. मदन - मोहन मालवीय
५०) पख्तून - खान अब्दुल गफारखान
५१) इंडियन मजलीस - अरविद घोष (केम्ब्रिज)
५२) इंडियन सोशॅलॉजिस्ट - श्यामजी कृष्ण वर्मा (लंडन)
५३) वंदे मातरम् - अरविद घोष (कोलकता)
५४) वंदे मातरम् - लाला लजपतराय (पंजाब)
५५) वदे मातरम् - मादाम कामा (पॅरिस)
५६) नवजीवन समाचार - महात्मा गांधी (गुजराती)
५७) युगांतर - भूपेंद्र दत्त बारिंद्र घोष
५८) संध्या - भूपेंद्र दत्त आणि ब्रह्मबांधव बंडोपाध्याय
५९) अमृतबझार पत्रिका - शिरीषकुमार घोष आणि एम. एल. घोष
६०) वंगभाषी - बाबू जोगेन्द्रनाथ बसू
६१) क्रांती - मिरजेकर, जोगळेकर व घाटे
६२) प्रताप (दैनिक) - गणेश शंकर विद्यार्थी (कानपूर)

क्रांतिकारी संघटना/क्रांतिकारकांचे कट


क्रांतिकारी संघटना
क्र. संघटना स्थापना    ठिकाण         संस्थापक
१) व्यायाम मंडळ १८९६     पुणे       चाफेकर बंधू
२) मित्रमेळा १९००   नाशिक       वि. दा. सावरकर
३) अनुशीलन समिती १९०१मिदनापूर ज्ञानेंद्र बोस
४) अभिनव भारत १९०४   नाशिक       वि. दा. सावरकर
५) अनुशीलन समिती १९०७ ढाका बारींद्रकुमार घोष, भूपेंद्र दत्त
६) हिंदुस्थान रिपब्लिकन असोसिएशन १९२४                                                 कानपूर सचिंद्रनाथ संन्याल
७) नौजवान सभा १९२६ लाहोर भगतसिंग
८) हिंदुस्थान सोशॅलिस्ट रिपब्लिक असोसिएशन १९२८                                           दिल्ली चंद्रशेखर आझाद


क्रांतिकारकांचे कट
 
कट          वर्ष           क्रांतिकारक
१) अलीपूर १९०८ बारींद्रकुमार घोष, भूपेंद्र दत्त, खुदीराम बोस, अरविंद घोष
२) नाशिक १९१० वि.दा.सावरकर, अनंत कान्हेरे, गणेश सावरकर
३) लाहोर १९१५ विष्णू गणेश पिंगळे, रासबिहारी बोस
४) काकोरी १९२५ चंद्रशेखर आझाद, रामप्रसाद बिस्मिल्ला, रोशनसिंग, अशफाकउल्ला
५) मेरठ १९२८ मिरजकर, जोगळेकर, श्रीपाद अमृत डांगे
६) लाहोर १९२९ भगतसिंग, राजगुरू, सुखदेव
७) चितगाव १९३० सूर्यसेन, अजय घोष, कल्पना दत्त, प्रितीलता वड्डेदार

Thursday 13 July 2017

भारतीय राज्यों के सर्व प्रथम मुख्यमंत्री


 राज्य         प्रथम मुख्यमंत्राी
आंध्र (राज्य) टंगुटूरी प्रकाशम पंतुलु (1953 - 1954)
हैदराबाद (राज्य) एम० के० वेल्लोदी (1950 - 1952)
आंध्र प्रदेश (संघटित) नीलम संजीव रेड्डी (1956 - 1960)
आंध्र प्रदेश (विभाजित) एन० चंद्रबाबू नायडू (2014 - )
तेलंगाना के० चंद्रशेखर राव (2014 - )
अरुणाचल प्रदेश प्रेम खांडू थुंगन (1975 - 1979)
असम गोपीनाथ बोरदोलोई * (1947 - 1950)
बिहार श्री कृष्ण सिन्हा ** (1947 - 1961)
छत्तीसगढ़ अजीत जोगी (2000 - 2003)
दिल्ली चौधरी ब्रह्म प्रकाश # (1952 - 1955)
गोवा, दमन और दीव (यूटी) दयानंद बंडोडकर (1963 - 1966)
गोवा प्रताप सिंह राणे (1987 - 1990)
गुजरात जिवराज नारायण मेहता (1960 - 1963)
हरयाणा पंडित भगवत दयाल शर्मा (1966 - 1977)
हिमाचल प्रदेश यशवंत सिंह परमार (1952 - 1956)
जम्मू और कश्मीर ## गुलाम मोहम्मद सादिक (1965 - 1971)
झारखंड बाबू लाल मरांडी (2000 - 2003)
कर्नाटक के० चेंगलाराया रेड्डी (1947 - 1952) (मैसूर राज्य)
केरल ई० एम० एस० नंबूदिरीपाद (1957 - 1959)
मध्य प्रदेश रविशंकर शुक्ला (Nov 1956 - Dec 1956)
बम्बई राज्य बी० जी० खेर (1947 - 1952)
महाराष्ट्र यशवंतराव चव्हाण (1960 - 1962)
मणिपुर मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (1963 - 1967)
मेघालय विलियमसन ए संगमा (1970 - 1972)
मिजोरम च० छुंगा (1972 - 1977)
नगालैंड पी० शीलू एओ (1963 - 1966)
ओडिशा हरेकृष्णा माहाताब (1946 - 1950)
पंजाब (संघटित) गोपी चंद भार्गव (1947 - 1949)
पंजाब (हरियाणा के विभाजन के बाद) ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर (1966 - 1977)
राजस्थान हीरा लाल शास्त्री (1949 - 1951)
सिक्किम काजी ल्हेंडूप दोरजी (1975 - 1979)
मद्रास राज्य ओ० पी० रामास्वामी रेड्डियार % (1947 - 1949)
मद्रास राज्य सी राजगोपालाचारी @(1952 - 1954)
तमिल नाडू सी० एन० अन्नादुरै @@(जनवरी 1969 – फरवरी 1969)
त्रिपुरा सचिंद्र लाल सिंह (1963 - 1971)
उत्तर प्रदेश गोविंद बल्लभ पंत (1950 - 1954)
उत्तराखंड नित्यानंद स्वामी (2000 - 2001)
पश्चिम बंगाल प्रफुल्ल चंद्र घोष (1947 - 1948)

वल्लभ भाई पटेल (31 अक्टूबर, 1875 - 15 दिसंबर, 1950)

वल्लभ भाई पटेल   भारत  के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने।# बारडोली सत्या...